केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 312 पदों की भर्ती में केवल 7 मुसलमान क्यों?

यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट – ग्रुप A) {CENTRAL ARMED POLICE FORCES (ASSISTANT COMMANDANTS)} 2023 की परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं। इस परीक्षा को विभिन्न सशस्त्र पुलिस बलों के 359 पदों के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें से 312 सफल लोगों को भर्ती के लिए रिकमेंड किया गया है।

विभिन्न सशस्त्र पुलिस बलों के लिए आरक्षित पदों की भर्ती:

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) – 86
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – 55
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – 91
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – 91
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) – 36

घोषित नतीजों का जब गहरायी से अध्यन करेंगे तो आपको समझ आएगा कि मुसलमानों की सशस्त्र पुलिस बलों की भर्ती में भी भागीदारी नहीं के बराबर है। कुल 312 सफल कैंडिडेट में केवल 7 मुसलमान युवा ही भर्ती हो पाए है।

देश की 15% मुस्लिम आबादी का केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में केवल 2.2 फीसदी सफल होना अपने आप में सवालिया निशान खड़ा करता है।

सहायक कमांडेंट के 7 सफल मुस्लिम (2.2%) कैंडिडेट की लिस्ट:

  • 5 – Faiz Ahmad
  • 49 – Faizan Ahmad Ansari
  • 65 – Javed Mev
  • 66 – Syed Imran
  • 163 – Mohammad Azruddin
  • 222 – Md Lukaman
  • 293 – Mohammed Shafiq

सुरक्षा बलों की भर्ती में जब तक सभी समुदाय की उचित भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जाती तब तक आदिवासी और माइनॉरिटी की प्रताड़ना के आरोपों से मुक्ति नहीं मिल पायेगी।

देश की सुरक्षा का जिम्मा देश के हर नागरिक का कर्तव्य है ऐसे में आबादी के हिसाब से उचित मौका भी सभी समुदाय मिलना बेहद जरुरी है।

Previous post मोहब्बत की दुकान में Rahul Gandhi को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए!
Next post कांवड़ यात्रा में राजा का आदेश है “सामान बेचना है तो नाम दिखाओ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *